फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एम3एम और गोदरेज बिल्डर के प्रोजेक्ट सील

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। शहर में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। इसके बावजूद भी कुछ बिल्डर अपना निर्माण कार्य रोक नहीं रहे है। शनिवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एम3एम के प्रोजेक्ट और गोदरेज के एक प्रोजेक्ट को सील किया है। बोर्ड की तरफ से पहले भी एम3एम के दो प्रोजेक्ट को पहले ही सील किया जा चुका है।


बीते दो दिन में बोर्ड की तरफ से ग्रेप के नियमों की अवहेलना करने पर एम3एम का स्मार्ट वर्ल्ड प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया है। अब जल्द ही इन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही गाेदरेज का सेक्टर-3 का हैबीटेट प्रोजेक्ट को सील कर दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड की टीम जब निरीक्षण करने के लिए पहुंची तो पाया कि निर्माण सामग्री को ढका नहीं किया गया था। इसके साथ ही निर्माण कार्य भी किया जा रहा था। टीम की तरफ से साइड पर आरएमसी प्लांट के साथ ही अन्य चीजों को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन






बोर्ड की विभिन्न टीमें लगातार निर्माण कार्य को लेकर जांच कर रही है। ग्रेप के नियमों की अवहेलना होने पर कार्रवाई की जा रही है। एमथ्रीएम और गोदरेज के एक प्रोजेक्ट को सील कर दिया गया है। जल्द ही जुर्माना लगाया जाएगा। - हरीश, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें