फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 7 की रात लगेगा चंद्र ग्रहण, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। सात सितंबर को भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह रविवार को रात 9.58 बजे शुरू होगा और रात के एक बजकर 26 मिनट तक चलेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जिसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। इस दुर्लभ घटना के समय जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से होकर गुजरेगा तो इस दौरान चंद्रमा लाल और नारंगी रंग में चमकेगा।
चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले दोपहर को 12.58 बजे शुरू हो जाएगा। शहर के मंदिरों के कपाट को सूतक काल के दौरान बंद कर दिया जाएगा। रविवार को मंदिरों में शाम को दर्शन नहीं हो सकेंगे। सिद्धेश्वर मंदिर के पुजारी पं. लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि चंद्र ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। सोमवार को सुबह चार बजे मंगला आरती और मंदिर की सफाई, भगवान के वस्त्र बदले जाने के बाद ही दर्शन पूजन शुरू किया जा सकेगा। शहर के सारे मंदिरों में चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योर्तिविद समीर उपाध्याय ने बताया कि यह चंद्रग्रहण पूर्वभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि पर लगेगा। चंद्रग्रहण के आगामी एक माह तक इसका प्रभाव देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण के विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे। मेष राशि के लिए लाभ, वृष के लिए सुख, मिथुन के लिए सम्मान में बाधा, कर्क के लिए कष्ट, कन्या के लिए उत्सव, तुला के चिंता, वृश्चिक के लिए व्यथा, धनु के लिए मनोवांछित प्राप्ति, मकर के लिए क्षति, कुंभ के लिए आघात, मीन के लिए हानि और विवाद का प्रभाव हो सकता है। चंद्र ग्रहण कुंभ राशि में लग रहा है, इसलिए कुंभ राशि वालों को इस दौरान यात्रा नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें