फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने के लालच में गंवाए 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने यूट्यूब पर जानकारी लेकर लिंक पर क्लिक किया था
विज्ञापन


जालसाजों ने युवक को झांसे में लेकर रुपये ट्रांसफर करा लिए

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। स्टॉक मार्केट में पैसा कमाने के लालच में एक युवक ने अपनी कमाई के 15 लाख रुपये गंवा दिए। युवक ने यूट्यूब पर स्टॉक मार्केट के बारे में जानकारी ली थी और एक लिंक पर क्लिक किया था। इसके बाद जालसाजों ने युवक को झांसे में लेकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने साइबर अपराध थाना मानेसर में शिकायत दी है।
फर्रुखनगर क्षेत्र की सिवाडी की ढाणी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर यूट्यूब पर वीडियो देखे थे। इस दौरान राकेश को यूट्यूब पर एक लिंक मिला तो उसने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसको एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। ग्रुप में उसको स्टॉक मार्केट में रुपये निवेश करके अच्छा मुनाफा कमाने के बारे में बताया गया। राकेश कुमार को शेयर खरीदने व मुनाफे में बेचने और आईपीओ में भी अप्लाई करने की जानकारी दी गई। इसके बाद राकेश कुमार ने कॉनीफर एप डाउनलोड किया। इसके बाद नौ बार में कुल 15 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉनीफर एप पर राकेश कुमार को निवेश की गई राशि व मुनाफा दिखाई दे रहा था। जब उसने रुपये निकालने चाहे तो जालसाजों ने बताया कि राशि ब्लॉक हो गई है। कुछ रुपये निवेश करके इसको अनब्लॉक किया जा सकेगा। बार-बार रुपये निवेश करने की बात कहने से राकेश कुमार को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। इसके बाद जालसाजों ने उससे बात करना और कॉल उठाना बंद कर दिया। राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें