गुरुग्राम। रोहतक के ठेकेदार से बदमाशों ने गुरुग्राम में हथियार के बल पर गाड़ी लूट ली। वह रविवार को गांव धनकोट चौकी के पास किसी कार्य से रुका था। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी नवीन कुमार गुरुग्राम के सेक्टर-15 में किराए पर रहते हैं। वह सरकारी विभागों के कार्य के ठेके लेते हैं। रविवार को वह अपनी गाड़ी से गुरुग्राम आ रहे थे। गांव धनकोट में पुलिस चौकी के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर किसी कार्य से रुके थे। उसी समय दो युवक उनके पास आए जिसमें से एक ने उन्हें हथियार दिखाते हुए गाड़ी की चाबी छीन ली और फरार हो गए। सूचना मिलते ही राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच में थाना पुलिस समेत अपराध शाखा की टीम जांच कर रही है। आरोपियों के सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।