फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल के बहाने गाड़ी लूटने आए बदमाश, साथीको लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम/पटौदी। ट्रायल के बहाने असलहे के बल पर गाड़ी लूटने का प्रयास कर रहे बदमाशों ने अपने साथी को ही गोली मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से गांव खोड़ निवासी सुरेश का गाड़ी खरीदने व बेचने का काम है। सोमवार दोपहर को वह हेलीमंडी स्थित अपने कार्यालय पर बैठा था। तीन युवक गाड़ी खरीदने के बहाने आए। गाड़ी का ट्रायल लेने के लिए तीनों युवक सुरेश को अपने साथ ले गए। सुरेश गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा था। युवक गाड़ी को चलाते हुए हेलीमंडी से करीब चार किलोमीटर दूर गांव जोड़ी तक आ गए।
इस पर सुरेश ने वापस चलने को कहा। इस पर गाड़ी चला रहे युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। सुरेश ने अपनी जान बचाने के लिए युवकों से हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक ने सुरेश को गोली मारनी चाही, लेकिन यह गोली उनके ही साथी को लग गई। गोली लगते ही युवकों ने गाड़ी रोक दी। बदमाश अपने घायल साथी को छोड़ कर भा्र गए वहीं मौका मिलते ही सुरेश ने भी वहां से भागकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें