फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग से 25 हजार रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। यूनाइटेड किंग्डम से दवाई के सैंपल मंगवाने के नाम पर ठगों ने बुजुर्ग से 25 हजार रुपये ठग लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-दो निवासी विक्रम श्रीवास्तव (61) ने ऑनलाइन माध्यम से यूनाइटेड किंग्डम नामक कंपनी से दवाई के सैंपल मंगवाने के लिए संपर्क किया।
विज्ञापन

फोन पर बातचीत के दौरान वीरेंद्र नामक युवक ने उनसे बतौर एडवांस 25 हजार रुपये खाते में जमा कराने के लिए कहा। बुजुर्ग ने कंपनी कर्मचारी की बात पर विश्वास करते हुए खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन कंपनी की ओर से उन्हें सैंपल नहीं मिला। कई दिनों तक इंतजार के बाद उन्होंने दोबारा कंपनी कर्मचारी से बातचीत की कोशिश की तो उसने बात करने से इंकार कर दिया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें