फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से गल्ला तोड़कर नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। सोहना शहर स्थित सब्जी मंडी में बुधवार रात को चोरों ने सब्जी विक्रेता की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान के अंदर रखे गल्ला तोड़कर नकदी चुराकर फरार हो गए। सब्जी विक्रेताओं ने यहां तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों पर भी शक जताया है, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। सब्जी विक्रेता महेंद्र सैनी, हुकम सिंह, पवन कुमार, हीरा सैनी, धर्मबीर राजपाल, फल विक्रेता भारत भटेजा ने बताया कि रात के वक्त अपनी सब्जी और फलों को बचाने के लिए मंडी में दो निजी सुरक्षाकर्मी रखे हुए है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद मंडी में दुकानों में चोरी की वारदात घटित हो रही है। दुकानदारों का आरोप है कि बीते कई दिनों में कई दुकानों में चोरी की वारदात सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें