फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ रहे डेंगू, वायरल फीवर के मरीज, लोग हो रहे परेशान
विज्ञापन

सामान्य मरीजों के साथ मेडिकल कराने वाले कर्मचारी भी खा रहे धक्के
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में जांच रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। दो से तीन दिन तक जांच रिपोर्ट के लिए लोग अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। यह स्थिति डेंगू, वायरल और अन्य मामलों के बढ़ने के कारण बनी है। इन दिनों मेडिकल बनवाने वालों की भी अस्पताल में भीड़ लगी है। ऐसे में रिपोर्ट खिड़की पर मरीजों की लंबी भीड़ लगी है।
वायरल फीवर और डेंगू के मरीज इन दिनों बढ़ रहे हैं। ऐसे में रक्त जांच के बाद ही डॉक्टर मरीज को दवा लिख रहे हैं। उधर, चर्म रोग, हड्डी रोग, विटामिन डी, कैल्शियम की कमी से जूझ रहे मरीजों के अलावा किडनी रोगी और सुनियोजित ऑपरेशन के लिए मरीज अस्पताल में जांच कराने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही मिड डे मील वर्कर भी भारी संख्या में मेडिकल जांच की रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं। बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार चारों ही दिन अस्पताल में औसतन एक दिन में पांच सौ लोगों की जांच की गई। इसके साथ ही पहले से भर्ती मामलों की जांच व इमरजेंसी के मामलों के लिए भी सैंपलिंग कराई गई। सभी सैंपल की जांच रिपोर्ट प्रोसेस करने में लैब कर्मी जूझ रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण जांच रिपोर्ट की वेटिंग बढ़ी है। मिड डे मील वर्कर सुशीला ने बताया कि वह तीन दिन से मेडिकल रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही है। न तो उसकी रिपोर्ट मिली है न ही किडनी मरीज परिजन की रिपोर्ट मिली है। लैब रिपोर्ट विंडो पर दो दिन बाद रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। प्रेम नगर निवासी एक अन्य महिला कंचन देवी ने बताया कि वह बेटे की जांच रिपोर्ट लेने के लिए दो दिन से परेशान है। शनिवार को वह लैब रिपोर्ट लेने आई लेकिन उसे सोमवार को आने के लिए कह दिया गया। कंचन ने बताया कि बेटे सुधीर को टीबी व अन्य जांच कराने के लिए कहा। उसकी रिपोर्ट के बाद ही इलाज शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरजेंसी मामलों की रिपोर्ट समय से दी जा रही है। कुछ मामलों में रिपोर्ट में समय लग सकता है। अन्य रिपोर्ट 24 घंटे में प्रोसेस होती हैं। - डॉ. जयमाला, पीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें