फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द, दो ने नाम लिए वापस

Thu, 25 Apr 2019 05:27 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रत्याशियों की उपस्थिति में नामांकन पत्रों की जांच करते रिटर्निंग अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चुनाव लड़ने के लिए मैदान में कूदे सात उम्मीदवारों के नामांकन पत्र बुधवार को रद्द कर दिए गए। इसके अलावा दो उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। छह दलों के डमी उम्मीदवारों में से चार के नामांकन रद्द कर दिए गए जबकि दो ने नाम वापस ले लिए। इसके अलावा आरएल पार्टी के उम्मीदवार सैयद आजाद हुसैन जैदी, निर्दलीय उम्मीदवार इशान सिंह और नसीर खान के नामांकन पत्र विभिन्न कारणों से रद्द कर दिए गए। इस तरह अब चुनाव मैदान में 25 उम्मीदवार मैदान में बचे है, जबकि 34 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चुनाव लड़ने में इच्छा नहीं रखने वाले उम्मीदवार शुक्रवार की शाम तीन बजे तक अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी अमित खत्री और सामान्य पर्यवेक्षक मनमीत कौर नंदा की देखरेख में बुधवार को सभी नामांकनों पत्रों की जांच की गई। इस दौरान आरएल पार्टी के उम्मीदवार सैयद आजाद हुसैन जैदी को छोड़कर सभी राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। जैदी का नामांकन पत्र का पूर्ण नहीं होने के कारण रद्द हो गया। उन्हें इस बारे में नोटिस भी दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद वे नामांकन पत्र में रही कमी को पूरा नहीं कर पाए। इसके अलावा दो निर्दलीय उम्मीदवारों के भी नामांकन रद्द हुए हैं, इनमें इशान सिंह और नसीर खान शामिल हैं।

इशान सिंह ने मतदाता सूची की सत्यापित प्रति संलग्न नहीं लगा  रखी थी और नसीर खान के नामांकन पत्र में प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं थे और नामांकन पत्र के भाग-दो में तिथि का उल्लेख नहीं किया गया था। दूसरी ओर चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय यादव की पत्नी शकुंतला, भाजपा उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह की पत्नी मनीता सिंह, इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार वीरेंद्र राणा के साथी रमेश चंद्र और बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार रमेशचंद्र की पत्नी रचना का नामांकन पत्र रद्द कर दिया। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार महमूद खान के साथी सतबीर और दक्ष पार्टी के उम्मीदवार जय कंवार त्यागी की पुत्रवधू पूजा त्यागी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इनका नामांकन पत्र डमी उम्मीदवार के तौर पर भरवाया गया था।  
विज्ञापन


चुनाव आयोग की शर्तों के कारण होता है डमी उम्मीदवार का नामांकन पत्र रद्द
राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी भांति अपने डमी उम्मीदवारों का नामांकन पत्र दाखिल कराते हैं। इस कारण उनका नामांकन पत्र सही पाए जाने पर उनके डमी उम्मीदवार का नामांकन पत्र स्वयं ही रद्द हो जाता है, क्योंकि वह राजनीतिक दल के बजाए निर्दलीय उम्मीदवार की श्रेणी में आ जाते हैं। राजनीतिक दल के उम्मीदवार के नामांकन पत्र पर एक प्रस्तावक के ही हस्ताक्षर होते हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन पत्र पर 10 प्रस्तावकों के हस्ताक्षर होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें