फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजनीतिक दलों के साथ साझा होंगी एएसडी मतदाताओं की सूचियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए बीएलओ व बीएलए करेंगे संयुक्त सत्यापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाई जाएगी। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित एवं मृत (एएसडी) मतदाताओं की सूचियां राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ साझा की जाएंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य प्रत्येक मतदाता की वास्तविक स्थिति का सत्यापन कर सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना है।
डीसी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जिन मतदाताओं को अनुपस्थित, स्थानांतरित अथवा मृत श्रेणी में चिन्हित किया गया है, उनकी जानकारी बूथ स्तर पर साझा की जाएगी। जिले के 1504 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विभिन्न राजनीतिक दलों के 2273 बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ बैठकें कर एएसडी सूचियों का संयुक्त सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक चिन्हित मतदाता की स्थिति की पुष्टि की जाएगी ताकि प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले किसी भी त्रुटि को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह व्यवस्था मतदाता सूची की विश्वसनीयता बढ़ाने और पुनरीक्षण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद एएसडी सूचियां बूथवार, विधानसभा वार और जिला स्तर पर संबंधित निर्वाचन अधिकारियों तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ये सूचियां ईपीआईसी संख्या के माध्यम से खोजी जा सकेंगी।

62.95 प्रतिशत गणना प्रपत्र जारी
22 जून तक जिले में बीएलओ द्वारा 9 लाख 78 हजार 884 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जो कुल मतदाताओं का 62.95 प्रतिशत है। उन्होंने सभी मतदाताओं से समय रहते गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराने की अपील की, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके।
विज्ञापन


स्वीप गतिविधियों से बढ़ी मतदाता जागरूकता
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित स्वीप गतिविधियों को भी गति दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण तथा गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। श्रम विभाग ने औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, विवरण अपडेट कराने संबंधी में सक्रिय भागीदारी के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें