गुरुग्राम। नगर निगम और कलाग्राम की ओर से शनिवार को आयोजित होने वाले चाय चौपाल में इस बार सेमी क्लासिकल म्यूजिक का आनंद लिया जा सकेगा। इस बार गायिका श्वेता दुबे ठुमरी, दादरा, चैती, कजरी और बारहमासी गीत सुनाएंगी। यह कार्यक्रम सेक्टर 29 स्थित सस्टेनेबल ओयसिस के अड्डा हॉल में शाम 4.30 बजे से होगा। कलाग्राम के चाय चौपाल में प्रवेश नि:शुल्क है। संवाद