फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तावड़ू आ रही गाड़ी से 18.25 लाख के 94 मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिजिटल लॉक से छेड़छाड़ कर वारदात, चालक नासिर पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाराष्ट्र से तावड़ू आ रही एक मालवाहक गाड़ी से 18.25 लाख रुपये के 94 मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस मामले में गाड़ी चालक नासिर पर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बिलासपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर निवासी विकास कुमार ने शिकायत में बताया कि वह ‘नेंसी रोडलाइंस’ के नाम से ई-कॉमर्स परिवहन का कार्य करते हैं। 18 जनवरी को महाराष्ट्र से मोबाइल लोड कर गाड़ी तावड़ू के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा के पापड़दा के पास गाड़ी रुकी, जहां डिजिटल लॉक से छेड़छाड़ की गई। गंतव्य पर पहुंचने पर 94 मोबाइल कम पाए गए। इस संबंध में संबंधित कंपनी ने 29 जनवरी को ईमेल के जरिए जानकारी दी। जांच में सामने आया कि चालक ने अपना पता गलत बताया था और गिरोह बनाकर चोरी को अंजाम देने का संदेह है।
विज्ञापन

पहले राजस्थान के दौसा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई, जिसे गुरुग्राम भेजा गया। बिलासपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के अनुसार मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें