फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लायंस क्लब कराएगा कन्याओं का सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। कस्बे में आठ फरवरी को लायंस क्लब टाउन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 35 कन्याओं की शादियां कराई जाएंगी। समारोह में क्लब की ओर से नवदंपतियों को घरेलू सामान भी दिया जाएगा, जो निशुल्क होगा। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस साल भी गरीब व असहाय कन्याओं की शादियां कराई जाएंगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह शिरकत करेगे। कार्यक्रम कस्बे की राघव वाटिका में होगा। क्लब के प्रधान मनीष शर्मा व रवि मदान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समितियां गठित कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें