फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ए ने 5 विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्पोर्ट्स क्यूब मैदान पर बुधवार को एनसीआर क्रिकेट अकादमी और स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ए के बीच 40 ओवर का मैच खेला गया। इसमें स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ए ने एनसीआर अकादमी को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर एनसीआर क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ए की टीम ने 24.5 ओवर में 5 विकेट खोकर 226 रन बनाए। एनसीआर अकादमी की ओर से पार्थ ने 93 रन और शोर्या ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में नकुल ने 4 विकेट, अवधेश ने 3 विकेट, वैभव और जावेद हबीब को एक-एक सफलता मिली। स्पोर्ट्स क्यूब अकादमी ए की ओर से सीकेपी ने 112 रन की शतकीय पारी खेली, विवान ने 42 रन और कृष पाल ने 30 रन का योगदान किया। गेंदबाजी में युवराज ने 3 विकेट, पार्थिव और अंजन को एक-एक सफलता मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें