फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कथा वाचक देवी चित्रलेखा के हॉस्पिटल की बिल्डिंग का गिरा लिंटर

विज्ञापन
कथा वाचिका देवी चित्रलेखा के हॉस्पिटल की बिल्डिंग का गिरा लेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर, यूपी के लिए उपयोगी।
-एक मजदूर की मौत डेढ़ दर्जन से अधिक हुए गंभीर रूप से घायल
-यूपी के हमीरपुर जिले का है मृत श्रमिक

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। नेशनल हाईवे पर स्थित कथा वाचिका देवी चित्रलेखा के गौ सेवा धाम अस्पताल में नव निर्माणाधीन भवन का लिंटर डालने के दौरान शटरिंग खिसक गई। इसमें काम कर रहे डेढ़ दर्जन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, नीचे आराम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिव्या उर्फ देवी सिंह निवासी यूपी के जिला हमीरपुर के गांव मवई जार के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।


रविवार की दोपहर बाद हाइवे पर स्थित कथा वाचिका देवी चित्रलेखा के गो सेवा धाम अस्पताल में नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य का ठेका ओजेड कंपनी को मिला है। कंपनी के ठेकेदार ने बगैर शटरिंग का निरीक्षण किए मजदूरों को काम पर लगा दिया। जब मजदूर भवन का लिंटर डालने लगे तो वाइब्रेटर मशीन चलने से भवन का लिंटर धराशायी हो गया। इससे लिंटर डालने वाले मजदूर ऊपर से नीचे आ गिरे। इस दौरान गर्मी के कारण नीचे आराम कर रहे 40 वर्षीय दिव्या उर्फ देवी सिंह के ऊपर लिंटर गिर पड़ा। लेंटर गिरने से 15 से 20 मजदूर घायल हो गए।
विज्ञापन

मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और चीख पुकार मच गई। मजदूरों की आवाज सुनकर गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने घायलों को निकालकर मवेशियों की एम्बुलेंस में डालकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। लिंटर गिरने की सूचना जैसे मीडिया कर्मियों को मिली तो गोसेवा धाम हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने घायलों को निकालकर यूपी के कोसीकलां के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन



वर्जन

मामले में जांच अधिकारी एएसआई साहुद ने बताया कि मृतक के भतीजे राजेन्द्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने परिवार के साथ पंप ऑपरेट का काम करता है। रविवार को देवी चित्रलेखा की गोशाला में बिल्डिंग में लिंटर का काम ओजेड कंपनी काम करा रही है। इसमें उसका चाचा दिव्या भी काम कर रहा था। इस बीच लिंटर टूटकर नीचे आराम कर रहे चाचा पर जा गिरा। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें