कृष्ण चौक से रेजांग ला चौक की तरफ जाने वाली सड़क पर लगा जाम।
- फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। किसानों के घोषित चक्काजाम के मद्देनजर शनिवार को पुलिस तो अलर्ट रही लेकिन वाहनों की जांच के चलते सरहौल बॉर्डर पर लंबा जाम लग गया। हालांकि, जाम को बढ़ता देख नाके हटा दिए गए लेकिन तब तक जाम काफी बढ़ चुका था। स्थिति यह रही कि दोपहर के समय करीब एक किलोमीटर का लंबा जाम लग गया और कई घंटे तक वाहन रेंगते नजर आए।
किसानों के चक्काजाम को देखते हुए खेड़कीदौला टोल व सरहौल बॉर्डर पर वाहनों की जांच की जा रही थी, जिसके चलते सुबह के समय कुछ देर के लिए जाम लगा। दोपहर 1 बजे तक यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से चली लेकिन तीन बजे तक हालात खराब रहे। न्यू गुुरुग्राम व न्यू रेलवे रोड पर भी वाहनों का दबाव देखा गया। वहीं, रूट डायवर्जन भी जाम के लिए जिम्मेदार माना गया।