गुुरुग्राम। जिले में सोमवार को दिनभर धूप रही, जिससे भारी उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को हल्की बारिश के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, सोमवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 170 दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। इस वजह से फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में तकलीफ वाले लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी है।