फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उमस में उलझी जिंदगी, बारिश की आस

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 29.7 डिग्री दर्ज
विज्ञापन

नंबर गेम- 21 जुलाई से बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। जिले में हल्के बादल होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हवा में नमी ज्यादा होने के कारण उमस बढ़ गई है। इससे लोग पूरे दिन पसीने से परेशान रहे। लोगों का कहना है कि उमस के कारण जिंदगी उलझी सी हो गई है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी बनी रही, जिससे लोगों को आराम नहीं मिल सका।रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्मी और उमस सबसे ज्यादा रही।
लोग धूप और गर्मी से बचने के लिए घरों में ही रहे। इसी वजह से बाजारों और सार्वजनिक जगहों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। केवल जरूरी काम होने पर ही लोग बाहर निकले। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। लोगों को सलाह दी गई है कि दोपहर के समय बेवजह घर से बाहर न निकलें। बाहर जाएं तो पानी साथ रखें और खुद को धूप से बचाएं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच गुरुग्राम में हल्की बारिश हो सकती है। अगर बारिश होती है तो लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल शहर के लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मौसम थोड़ा ठंडा हो और उन्हें इस चिपचिपी गर्मी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें