अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-29 थाना क्षेत्र में बिना सी फार्म के पीजी में विदेशी युवतियां ठहराने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई रेड में मौके पर थाईलैंड की चार युवतियां मिलीं।
चक्करपुर पुलिस चौकी में तैनात एचसी देवेंद्र साथी सिपाही बलविंदर के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि डीएलएफ फेज-4 स्थित एक मकान में विदेशी युवतियों को बिना सी फार्म भरे हुए ठहराया गया है। इस पर मौके पर रेड की गई तो काउंटर पर उड़ीसा मूल का अरुण कुमार मोहंती मिला। उसने बताया कि मकान दिल्ली के कृष्णलाल अरोड़ा से किराये पर लिया हुआ है।
पुलिस ने पहली मंजिल पर जाकर एक कमरे को चेक किया तो चार विदेशी युवतियां मिलीं। इनकी पहचान थाईलैंड की जेनिरा चोंफू, निदचाडपा जोरेमसूक, वारापोम जोडपीमी और प्रमोबुकेव के रूप में हुई। पुलिस को अरुण कुमार मोहंती विदेशी नागरिकों को ठहराने के बारे सी फार्म, विदेशी व्यक्ति के दस्तावेज व मकान में ठहराने का रजिस्ट्रेशन पेश नहीं कर सका।