फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चूल्हा चौका छोड़ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हा चौका छोड़ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचीं महिलाएं
विज्ञापन

: भौंड गांव में हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को भौंड गांव में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जहां पर महिलाएं चूल्हा-चौका छोड़ कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पहुंचीं। एसडीएम डाॅ. चिनार चहल ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों का हौंसला बढ़ाया। एसडीएम ने कहा खेल एक ऐसी विधा है जिसमें व्यक्ति का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।
विज्ञापन


उन्होंने गांव के विद्यालय परिसर में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। आउटरीच कार्यक्रम के तहत पारंपरिक खेलों से लोग जुड़ें। उनके माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ बनाएं। इसी के तहत मंगलवार को भौंड गांव में रस्साकशी, महिला मटका दौड समेत खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। एसडीएम ने कहा कि गांव की महिलाओं ने चूल्हा चौका छोड़कर मटका दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा पुरुष समाज में मनवाया। वहीं महिला मटका दौड़ प्रतियोगिता में नसीमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर गांव की अरसिना पत्नी शौकीन रहीं। तीसरे स्थान पर जरीना रहीं। एसडीएम ने नकद पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा रस्साकशी खेल प्रतियोगिता में गांव की टीम विजेता रही। गांव के सरपंच सरफराज अहमद, सुमन शर्मा, निलिमा गोयल, तेजिन्दर कौर, अन्नू, ग्राम सचिव रविन्दर कुमार, पंच इसराईल, जमालूदीन, मास्टर शाद मोहम्मद, जाकिर हुसैन, मनोज कुमार, विनोद कुमार, अब्बास पाठखोरी, विश्वजीत, सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चित्र परिचय : 01 रस्साकशी खेल में प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाती एसडीएम डा. चिनार चहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें