इखलास ने ऑल हरियाणा पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड व कांस्य
संवाद न्यूज एजेंसी।
तावडू। उपमंडल के गांव ग्वारका निवासी एथलीट एवं पुलिस हवलदार इखलास ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने मधुबन में आयोजित ऑल हरियाणा पुलिस गेम्स की दो स्पर्धाओं में भाग लेते हुए स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। इख्लास की कामयाबी पर विभागीय पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया है।
इखलास ने बताया कि बीते 26-27 जून को पुलिस कॉम्प्लेक्स मधुबन करनाल में ऑल हरियाणा पुलिस गेम्स का आयोजन हुआ था। उन्होंने 67 किलो ग्राम ग्रेसो रोमन कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक हासिल किया। इखलास की कामयाबी पर आईआरबी कमांडेंट पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह पूनिया ने एवं पुलिस उप अधीक्षक गरिमा सिंह ने सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने अपनी ओर से इनाम देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा उनके पैतृक गांव के पूर्व व वर्तमान सरपंचों ने भी इखलास को सम्मानित करने की बात कही है। बता दें कि हरियाणा पुलिस में बतौर हवलदार के पद पर तैनात ग्वारका निवासी इखलास खेल कोटे से ही भर्ती हुए थे। वह वर्ष 2008 से लगातार पदक जीत रहे हैं। फिलहाल वह वर्ल्ड पुलिस गेम्स में भाग लेने की तैयारियों में जुटे हैं।
फोटो:पदक विजेता इखलास को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक व उप पुलिस अधीक्षक
IMG-20230704-WA0102.jpg
IMG-20230704-WA0101.jpg