फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान पेट में कपड़ा छोड़ने के मामले में जांच हो

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-12 स्थित शिवा अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला के पेट में कपड़ा छोड़ने के मामले में अब परिजनों के बाद पूर्वोत्तर की न्याय नामक सामाजिक संस्था ने थाना सेक्टर-18 के थाना प्रभारी, सीएमओ, डीसीपी और पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम से शिकायत कर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के एक निजी अस्पताल से लापरवाही का एक बड़ा मामला सामना आया था। यहां छह माह पहले सिजेरियन डिलीवरी के दौरान डॉक्टरों ने महिला के पेट में कपड़ा छोड़ दिया था। पीड़िता के पेट में दर्द होने पर अस्पताल ने उसका आनन-फानन ऑपरेशन भी कर दिया गया।
अब वह वेंटिलेटर पर है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सेक्टर-18 पुलिस थाने में मामले की शिकायत दी थी। शुक्रवार को पीड़िता के परिजनों व पूर्वोत्तर की न्याय नामक सामाजिक संस्था की संचालक बंदना रॉय ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त केके राव से मिलकर मामले की शिकायत की। इसके बाद सीएमओ, डीसीपी और थाना प्रभारी सेक्टर-18 से भी मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें