फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी राजनीतिक दलों के नेता सोमवार को निकालेंगे मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को सभी राजनीतिक दलों के नेता मार्च निकालेंगे। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन सौंप किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए तीनों कानूनों को खत्म करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को एक नेता के घर बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संतोख सिंह एडवोकेट ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से किसानों की मांग पर सहमति जताते हुए आंदोलनकारी किसानों का साथ देने का निर्णय लिया। तय किया गया कि सोमवार को मोर चौक पर एकत्र होकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। जहां से उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर कृषि कानूनों के विरोध में ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान भाजपा के नेता भी शामिल रहे। इस मौके पर राव कमलबीर, गजे सिंह कबलाना, पार्षद आरएस राठी, सुधीर चौधरी, डॉ. शमसुद्दीन, मनोज श्योरान, नवनीत रोज, सतबीर संधु, कल्याण सिंह, सुधीर कटारिया, दीनू सरपंच, कामरेड सतबीर, धर्मबीर राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें