फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कुएं में दम घुटने से हुई तीन लोगों की मौत के बाद शोक जताने पहुंचे नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने सरकार से की आर्थिक मदद की मांग
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कुएं में दम घुटने से तीन लोगों की मौत होने से मांडीखेड़ा गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। शुक्रवार को गांव के दो अलग-अलग परिवारों के सदस्यों की मौत होने से पूरा गांव सदमे में है। एक साथ दो शवों को देख परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद स्थानीय नेता परिजन के बीच पहुंचकर दुख साझा कर सांत्वना दे रहे हैं। फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस विधायक मामन खान ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र के लिए यह अत्यंत दुखदायी घटना है। नेहा खान कांग्रेस पार्टी की मजबूत कार्यकर्ता हैं। जब जानकारी मिली कि नेहा खान के पिता जी की कुएं में दम घुटने के कारण मौत हो गई है तो बहुत दुख हुआ। नूंह से कांग्रेस विधायक चौधरी आफताब अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद व फिरोजपुर झिरका से पूर्व विधायक नसीम अहमद ने भी परिजनों के बीच पहुंचकर अपनी गहरी संवेदनाएं जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी।

हादसे में जान गंवाने वाले मृतक समीर के चचेरे भाई अख्तर अली ने बताया कि समीर के पिता जी मिस्त्री का काम करते हैं। जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन व सरकार को मृतक के परिजनों की आर्थिक मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मृतक रशीद के छह बेटियां हैं। जिनके सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ चुका है। रसीद की पत्नी के सिर पर अब बेटियों का बोझ है, जिनकी शादी भी करनी है और उनकी पढ़ाई भी करवानी है। परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाते हुए आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें