गुरुग्राम। यूथ स्पोर्ट्स एजुकेशन फेडरेशन इंडिया की ओर से उत्तराखंड के हरिद्वार में तीसरी यूथ स्पोर्ट्स ऑल इंडिया नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के खिलाड़ी लक्ष्मी नारायण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 60 से अधिक आयु वर्ग में अपनी श्रेणी के तहत प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए है।
6 से 8 जुलाई तक चली इस तीन-दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए लक्ष्मी नारायण ने 3000 मीटर पैदल चाल और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उनकी इस कामयाबी पर पूरे प्रदेश और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी इस शानदार कामयाबी पर खुशी जाहिर करते हुए लक्ष्मण नारायण ने कहा कि मेरा मकसद सिर्फ मेडल जीतना नहीं था, बल्कि आज की युवा पीढ़ी को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रेरित करना भी है। इस चैंपियनशिप के लिए मैंने कड़ी मेहनत की थी और मुझे खुशी है कि मेरी मेहनत रंग लाई। मैं अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार के समर्थन और उन सभी लोगों को देता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। संवाद