फरीदाबाद। श्री धार्मिक लीला कमेटी एनआईटी-एम ब्लाॅक की ओर से रामलीला मंचन का अभ्यास अपने अंतिम दौर में है। निर्देशक हरीश आजाद ने बताया कि कल लक्ष्मण व मेघनाथ के कलाकारों को युद्ध में क्रोधित संवादों के साथ तलवारबाजी का अभ्यास करवाया गया।
रामलीला में लक्ष्मण व मेघनाथ का भयंकर युद्ध देखने लायक होता है और इस युद्ध में दोनों कलाकारों में बहुत ही तीखे संवाद होते हैं। जिसका दर्शक आनंद लेते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों कलाकार पहली बार इस किरदार को निभा रहे हैं। श्रद्धा रामलीला कमेटी की ओर से सेक्टर-14 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में रामलीला अभ्यास लगातार जारी है। संवाद