फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रजिस्ट्री कराने को लेकर 60 हजार रुपया घूस लेने वाला वकील गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नायब तहसीलदार व अन्य खर्च के नाम पर लिया था पैसा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम । सोहना तहसील के नायब तहसीलदार के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की रकम लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एक वकील को गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो के जांच अधिकारी के अनुसार जमीन की कई रजिस्ट्री एक साथ कराने के लिए 78500 रुपए मांगे थे। शिकायतकर्ता ने उसे 60 हजार रुपये दिए और एसीबी की टीम को इशारा कर दिया। जिससे आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सोहना तहसील के नायब तहसीलदार सतबीर सिंह के नाम पर रजिस्ट्री के लिए रकम एकत्रित करने का मामला उजागर हुआ है। एसीबी के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सोहना के किरनकी एस्टेट में कई प्लॉटों की रजिस्ट्री कराने की एवज में नायब तहसीलदार सतबीर के नाम पर वकील गौरव ने 78 हजार 500 रुपये की डिमांड की थी, जिसमें से 60 हजार रुपये उसे दे दिए। वहीं टीम ने मौके पर ही आरोपी वकील को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नायब के रीडर से भी हुई पूछताछ

एसीबी सूत्रों के अनुसार टीम को पहले संदेह था कि यह पैसा किसी और के पास जाता है। जिसके जांच के लिए तहसीलदार के रीडर को भी पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया था। टीम की ओर से जांच चल रही है। बता दें कि गुरुग्राम के तहसीलदार दर्पण कंबोज को टीम ने दस दिन पहले अवैध रजिस्ट्री के मामले में गिरफ्तार किया था। उस मामले में अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें