गुरुग्राम । बुधवार को सेक्टर-14 में स्थित लॉ कॉलेज के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में दो सगे भाइयों को पिता-पुत्र ने बेरहमी से पीटा। एक भाई के सिर में चोट लगने से बेहोश हो गया, जिसका मेदांता में उपचार चल रहा है। छोटे भाई की शिकायत पर थाना-40 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कीर्ति नगर निवासी लक्ष्य यादव ने बताया कि वह लॉ कालेज में पढ़ रहा है। पीड़ित ने बताया कि शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त के साथ गाड़ी में खाना खा रहा था। उसी समय एक आदमी अपने को गार्ड बताकर मेरी गाड़ी वहां से हटवाने लगा । पीड़ित ने बताया कि जब वह गाड़ी हटाने लगा तो एक सफारी गाड़ी वाले ने अपनी गाड़ी मेरे पीछे लगा दी। वह अपनी गाड़ी जैसे ही थोड़ी आगे करता वह अपनी गाड़ी को भी आगे कर मेरी गाड़ी के पीछे लगा देता । पीड़ित ने बताया कि जब मैंने कहा कि अपनी गाड़ी मेरे पीछे लगा रहे हो तो मैं अपनी गाड़ी को कैसे निकालूंगा। इस बात पर तैश में आकर एक युवक गाड़ी में से उतरा और मेरे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी ।