फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लवित्रा ने सोने पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आरजेके ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले के दो खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक
विज्ञापन

नंबर गेम - 20 राज्यों से 700 तीरंदाजों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरिद्वार स्थित एसएमजेएन कॉलेज में 16 से 21 जून तक चौथी आरजेके ओपन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में देश के लगभग 20 राज्यों से करीब 700 तीरंदाजों ने भाग लिया।
कड़े मुकाबलों के बीच जिले के लवित्रा कुमार सिंह ने अंडर-18 वर्ग की रिकर्व श्रेणी के इंडिविजुअल ओलंपिक राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोने पर निशाना साधा। वहीं, यशवानी अंबावता ने अंडर-18 रिकर्व वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक जीते। यशवानी ने एक कांस्य पदक रैंकिंग राउंड और दूसरा कांस्य पदक ओलंपिक फाइट (मैच प्ले) राउंड में हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लवित्रा कुमार सिंह ने वर्ष 2023 और 2025 में देहरादून में आयोजित मास्टर्स तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष पवन शर्मा और महासचिव कपिल कौशिक ने लवित्रा कुमार सिंह और यशवानी अंबावता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के कारण गुरुग्राम लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। साथ ही उन्होंने कोचों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें