फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पीजी में दाखिले का आखिरी दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में दाखिले का आखिरी दौर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई) के तहत सोमवार को जिले में स्नातकोत्तर (पीजी) के तहत आखिरी दौर के दाखिले हुए। उधर, गुरुग्राम विश्वविद्यालय (विवि) में मेरिट के बाद ओपन काउंसलिंग के दाखिले किए गए। विवि में एमए राजनीति विज्ञान, प्रशासन व सुशासन सहित पीजी के डिप्लोमा कोर्स में दाखिले किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को एम फार्मा के दाखिले होंगे। इच्छुक छात्रों को सुबह नौ बजे विवि में पहुंचना होगा। छात्र आवेदन के आधार पर मेरिट जारी की जाएगी। इसमें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले होंगे। गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि दाखिलों में ओपन काउंसलिंग भी शुरू कर दी गई है। दाखिला फीस भुगतान से वंचित रहे छात्रों को ओपन काउंसलिंग में भी वरियता दी जा रही है। गुरुग्राम द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने बताया कि पहली मेरिट पर पीजी में कॉमर्स कोर्स में सबसे अधिक दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें