फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम विवि में यूजी दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
इच्छुक विद्यार्थी 5 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले जहां आवेदन की अंतिम तारीख 20 जून थी। अब इच्छुक विद्यार्थी 5 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह निर्णय विद्यार्थियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.gurugramuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


कुल 10 स्नातक कोर्सेज की 430 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन कोर्सेज में बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी), बीबीए-एलएलबी (इंटीग्रेटेड), एमबीए (इंटीग्रेटेड), बीए (योगा), बीएससी (एनीमेशन व मल्टीमीडिया), बीबीए, एमए (डेवलपमेंट स्टडीज) (इंटीग्रेटेड), एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) (इंटीग्रेटेड), एमकॉम व एमएससी (फिजिक्स) (इंटीग्रेटेड) शामिल हैं। दाखिला संबंधी जानकारी व किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थी helpdeskgurugramuniversity.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें