फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15 जून तक बढ़ी स्नातक में दाखिले के आवेदन की अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम के 10 सरकारी कॉलेजों समेत प्रदेशभर के महाविद्यालयों को होगा लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा ने स्नातक प्रथम वर्ष के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई से बढ़ाकर 15 जून कर दी है। इस निर्णय से प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है, जो किसी कारणवश अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।
राजकीय महाविद्यालय, सुल्तानपुर की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने बताया कि बढ़ी हुई समयावधि का लाभ हरियाणा के 188 सरकारी महाविद्यालयों के साथ-साथ निजी एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पड़ोसी राज्यों के विद्यार्थी अब अपनी पसंद के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम जिले में 10 सरकारी महाविद्यालय संचालित हैं, जिनमें तीन राजकीय कन्या महाविद्यालय और सात सहशैक्षणिक महाविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

इन कॉलेजों में वर्तमान में करीब 20 हजार विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। डॉ. दहिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय, सुल्तानपुर में बीए मल्टीडिसिप्लिनरी और बीकॉम पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बीए मल्टीडिसिप्लिनरी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, गृह विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान और पर्यटन जैसे विषय उपलब्ध हैं। वहीं बीकॉम में अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन, व्यवसाय प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की टीम प्रवेश प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन कार्य में पूरी सक्रियता से जुटी हुई है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समय-समय पर आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी रोहित शर्मा ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे बढ़ी हुई समयावधि का लाभ उठाते हुए 15 जून से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें