फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 15206 घरों में हुई लार्वा की जांच, 33 नोटिस जारी

Thu, 13 Jul 2023 01:14 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
15206 घरों में हुई लार्वा की जांच, 33 नोटिस जारी
विज्ञापन

-112 घरों में लार्वा मिला, साफ-सफाई रखने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग के अभियान में बुधवार को 15206 घरों में मच्छरों के लार्वा की जांच की गई। इनमें 112 घरों में लार्वा मिला है,, जबकि 33 जगहों पर डेंगू की रोकथाम में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया गया है। साथ अन्य को सफा-सफाई बरतने की हिदायत दी गई है।
पिछले साल जिस तरह से जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी थी, उसको देखते हुए इस बार जिला स्वास्थ्य विभाग मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए अलर्ट मोड पर है। रोजाना घरों, दफ्तरों और जलस्त्रोत वाले स्थानों पर अभियान चला कर लार्वा की जांच की जा रही है। जिसका उद्देश्य जिले को डेंगू व मलेरिया मुक्त बनाना है। डेंगू व मलेरिया विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी ने बताया कि जिस भी स्थान पर लार्वा पाया जाता है। वहां 15 दिन में दोबारा जांच करने पर भी स्थिति वैसी ही रहती है तो कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। इसी क्रम में अबतक कुल 2107 नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


173,546 मरीजों की हो चुकी जांच
स्वास्थ्य विभाग अब तक डेंगू व मलेरिया के लक्षणों वाले 173,546 मरीजों के नमूने ले चुका है। हालांकि, किसी भी मरीज में डेंगू व मलेरिया की पुष्टि नहीं हुई है। मालूम हो कि पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के बाद स्वास्थ्य विभाग की जनरल ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नवीन यादव ने बताया कि इस समय रोजाना करीब 250 से 300 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें