पिनगवां । थाना अंतर्गत शाहचोखा गांव के पास देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब लिफ्ट लेकर बाइक पर बैठे दो युवकों पर चालक के साथ लूटपाट करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद