फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्जी कागजात बनाकर बेच दी जमीन, दो महिलाओं से ठगे तीन करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बादशाहपुर। भोंडसी थाना क्षेत्र में रियल इस्टेट कंपनी द्वारा फर्जी कागजात बनाकर जमीन बेचकर दो महिलाओं से तीन करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। महिलाओं को रजिस्ट्री का खर्चा लगाकर करीब सवा तीन करोड़ की चपत लगी है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेक्टर 59 निवासी राजेश देवी और नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी नैनिका शर्मा ने मिलकर रिठौज गांव के करमचंद की मार्फत भोंडसी के नया गांव निवासी जितेंद्र से 20 कनाल 13 मरला जमीन तीन करोड़ रुपये में खरीदी थी। स्टांप पेपर व डीलर कमीशन मिलाकर जमीन की कुल कीमत तीन करोड़ 32 लाख रुपये पहुंच गई। राजेश देवी के पति रोहताश व नैनिका शर्मा के पति सिद्धार्थ ने 19 मार्च 2022 को जितेंद्र व उनके साथी सुभाष से नया गांव स्थित कार्यालय में मीटिंग की थी और रेट तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 24 मार्च 2022 को सोहना में जमीन की रजिस्ट्री हुई। जहां पर रोहताश व सिद्धार्थ ने डेढ़-डेढ़ करोड़ रुपये के डिमांड ड्रॉफ्ट जितेंद्र को दिए। कुछ दिन बाद रोहताश को संदेह हुआ कि जमीन के कागज फर्जी हैं। जिस पर उन्होंने जमीन से संबंधित पीछे तक के रिकार्ड चेक किए तो सामने आया कि वसुधा रियलकान कंपनी के लोगों ने 2018 से लेकर 2022 तक इस जमीन की तीन अलग-अलग जगह पर रजिस्ट्री कराई हैं। जिसमें पैसे के लेनदेन नहीं, केवल चेक की इंट्री कराई गई है। फर्जीवाड़ा सामने आने पर रोहताश व करमचंद ने सुभाष से उसके आफिस में जाकर अपने पैसे वापस मांगे तो सुभाष ने साफ मना कर दिया। जब उस पर दबाव पड़ा तो पैसा जल्द वापस करने की बात कही। एक साल तक पैसे देने में टाल-मटोल के बाद सुभाष के कार्यालय में मार्च 2023 में फिर से पंचायत हुई। इस दौरान आरोपी ने फिर से समय देने को कहा। एक महीने बाद अप्रैल में राजेश देवी और नैनिका शर्मा ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में धोखाधड़ी की शिकायत की। जिसके बाद भोंडसी थाना पुलिस ने रियल स्टेट कंपनी के सुभाष, जितेंद्र, जितेंद्र की पत्नी मोनिका, रवि जोशी, चंचल, विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, करमचंद पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें