मानेसर। सेक्टर-82, 83, 84 और 85 के लोगों ने क्षेत्र में श्मशान घाट बनाने की मांग की है। इसको लेकर लोगों ने नगर निगम मानेसर के आयुक्त और मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा है। सीनियर सिटीजन फेडरेशन के अध्यक्ष एसएल सिंगला ने बताया कि इन चारों सेक्टरों की सोसाइटियों में करीब 10 से 12 हजार परिवार रहते हैं। इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद इस क्षेत्र में एक भी श्मशान घाट नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी परिवार में मौत होने पर अंतिम संस्कार के लिए लोगों को 15 से 20 किलोमीटर दूर पुराने गुरुग्राम या मानेसर गांव जाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर 82 से 85 के आसपास श्मशान घाट के लिए जमीन दी जाए। संवाद