फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर 101 तक मेट्रो लाइन के लिए जमीन उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमआरएल और एचएसवीपी की टीम ने किया जमीन संबंधी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे सेक्टर 101 मेट्रो लाइन को लेकर जीएमआरएल और एचएसवीपी की टीम ने जमीन को लेकर सर्वे किया। सर्वें में मेट्रो लाइन के लिए पर्याप्त जमीन पाई गई है।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बसई से लेकर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 101 के बीच की जमीन को लेकर सर्वे किया। इस दौरान टीम ने जमीन के मालिकाना हक के बारे में जानकारी ली गई। टीम ने मेट्रो लाइन को लेकर जरूरत के अनुसार जमीन को देखा। एचएसवीपी के जेई ललित और पटवारी ने संबंधित जमीन का देखा और जीएमआरएल की टीम को विस्तार से जानकारी दी। एचएसवीपी के अनुसार बसई गांव तालाब से लेकर सेक्टर 101 तक लगभग 60 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया हुआ है। तालाब के साथ में रेलवे लाइन को पार करते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो रुट का निर्माण किया जाना है। हालांकि टीम को इस दौरान कोई जमीन संबंधी अड़चन नहीं मिली। जेई ने बताया कि मेट्रो के लिए जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम को जोड़ने वाली 28.05 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना में मिलेनियम सिटी से साइबर सिटी तक कॉरिडोर का निर्माण होना है। जीएमआरएल ने पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 तक 14 स्टेशनों का निर्माण करा रहा है। इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ, एक्सप्रेसवे तक वायाडक्ट और 14 एलिवेटेड मेट्रो है। सेक्टर 33 में डिपो तक एक रैम्प, बख्तावर चौक पर अंडरपास और बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे तक 1.85 किमी स्पर स्ट्रक्चर का निर्माण किया जाएगा। अन्य जगहों पर जमीन की अड़चने दूर हो चुकी है। बसई से सेक्टर 101 की निशानदेही होने से जीएमआरएल की टीम मेट्रो के लिए पाइल टेस्टिंग और पिलर संबंधी कार्य शुरू कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें