फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रेटर एसपीआर के लिए जल्द शुरू होगा जमीन अधिग्रहण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
- जी-एसपीआर को लेकर एचएसवीपी उठा रहा कदम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्रेटर सदर्न पेरिफेरल रोड (जी-एसपीआर) परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण तैयारियों में जुट गया है। ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण की जमीन का अधिग्रहण अगले पांच महीनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
जीएमडीए के प्रधान सलाहकार ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रशासक वैशाली सिंह ने इस बारे में जानकार दी। योजना के अनुसार ग्रेटर एसपीआर के पहले चरण में गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को गुरुग्राम-सोहना रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कुल 276 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होगा। योजना के अनुसार पहले चरण में बेहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, मौदावास, घुमसपुर और बादशाहपुर गांव की जमीन ली जाएगी। जबकि दूसरे चरण के तहत भूमि अधिग्रहण की धारा-6 का नोटिफिकेशन फरवरी 2026 तक जारी किए जाने की तैयारी है। दूसरे चरण में 394 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जी-एसपीआर एंबिएंस मॉल से मानेसर तक करीब 42 किलोमीटर लंबा होगा। दिल्ली से गुरुग्राम आने वाले लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जीएसपीआर के लिए गुरुग्राम सोहना हाईवे पर क्लोवरलीफ इंटरचेंज का निर्माण होगा। केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने बढ़ते यातायात दबाव को दूर करने के लिए ग्रेटर एसपीआर के निर्माण को लेकर कदम उठाने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ग्रेटर एसपीआर का निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इस परियोजना पर करीब 1200 करोड़ खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें