पटौदी। दिल्ली एवं एनसीआर में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में हिस्सा लेने के लिए अकेले ही दिल्ली जाती हैं। पति सैफ अली खान और बेटा तैमूर पूरे दिन पटौदी स्थित पैलेस में रहते हैं।
आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग दिल्ली में चल रही है। इसमें भाग लेने के लिए वे बुधवार को परिवार के साथ पटौदी पहुंची हैं। दिल्ली से पटौदी की करीबी के कारण वे अपने पैलेस में रह रही हैं। यहीं से वे फिल्म की शूटिंग के लिए जाती हैं। शुक्रवार को सुबह वे करीब 11 बजे दिल्ली रवाना हुईं। इससे पहले ही पैलेस के बाहर बच्चे और युवा जुट गए थे। करीना ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उधर, सैफ अली खान और उनका बेटा तैमूर अधिकतर समय अपने कमरे में रहे। उन्होंने सुबह स्वीमिंग पुल में मस्ती की। इसके अलावा, शाम को वे झूले में बैठे और बगीचों में घूमते दिखे।