फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धर्मशाला में चमके जिले के लक्ष्मी नारायण यादव, जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पांच से सात जून तक संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसकेबीएफ) द्वारा राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिले के गांव खेड़की दौला निवासी लक्ष्मी नारायण यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 2000 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। वहीं, मास्टर्स श्रेणी में करीब 800 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भाग लेते हुए लक्ष्मी नारायण यादव ने 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने 3000 मीटर दौड़ और 3000 मीटर पैदल चाल में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी फिटनेस और खेल कौशल का शानदार परिचय दिया। लक्ष्मी नारायण यादव ने इस जीत पर बात करते हुए कहा कि लगातार अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें