फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर और आर्मी कर्मचारी के घर को ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-46 में रहने वाली महिला प्रोफेसर और पालम विहार निवासी सैनिक के घरों का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण और लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। वापस आने पर पीड़ितों को मकान में चोरी की जानकारी हुई। इसके आधार पर उनके द्वारा पालम विहार और सेक्टर-50 थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सेक्टर-46 की रहने वाली निर्मल गोदरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-14 स्थित महाविद्यालय में बतौर प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ सेक्टर-46 इलाके में रहती है। वह शनिवार शाम को किसी काम से हिसार गयी हुईं थीं। रविवार की सुबह कॉलोनी की रहने उनकी सहेली आशा ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा पड़ा हुआ है और घर की अलमारी में रखी डेढ़ तोले की सोने की चेन, कानों के टॉप्स और नकदी चोरी हो गयी। वहीं, दूसरी ओर पालम विहार निवासी राकेश सिंह के मुताबिक, वह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं।
उनका भाई लाइंस नायक सूबेदार विजय कुमार 28 तारीख को लेह में वाहन हादसे में शहीद हो गया। तभी से उनका परिवार गांव गया था। जब वह रविवार को घर लौटे तो पाया कि ताला टूटा पड़ा है। अलमारी में रखे सोने के गले के हार, कान के 5 जोड़ी टॉप्स, 2 सोने की रिंग, सोने की चेन, लोकेट समेत चार लाख की नकदी गायब थी। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं, दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें