फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुराने तालाब की जगह बनाई जाएगी झील

Mon, 07 Aug 2023 11:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 47 में जीएमडीए के एडिशनल सीईओ आज करेंगे कार्य का शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। भूजल संरक्षण और प्राकृतिक तालाबों को विकसित करने की दिशा में मंगलवार से एक और नई शुरुआत हो रही है। सेक्टर 47 में करीब 3 एकड़ में एक पुराने तालाब की जगह का पुनरोद्धार कर उसे एक झील सा नया रूप दिया जाएगा। पुराने गुरुग्राम में यह जगह तालाब और जमीन के प्राकृतिक ढलान वाली थी मगर समय के साथ तालाब सूख गया था। यहां गंदगी जमा हो गई थी। इसके आस-पास गंदगी की सफाई और तालाब वाली जगह को नए सिरे से विकसित किया जा रहा है। इसमें गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण स्थानीय निवासियों और सीड्स संगठन का सहयोग ले रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह पुराने नक्शे में तालाब की जगह है मगर अब वहां कुछ पानी जमा होता है मगर तालाब नहीं है। चूंकि शहर के पुराने तालाब जमीन की प्राकृतिक ढलान के हिसाब से बने थे तो इसमें बारिश का पानी भी जाएगा और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से पाइप लाइन बिछाकर यहां शोधित पानी डाला जाएगा। भूजल स्तर को प्राकृतिक तरीके से सुधारने के लिए यह तरीका प्रयोग में लाया जाएगा।
इसके आस-पास पहले से पेड़ पौधे लगे हैं मगर पानी डालने के साथ यहां सुनियोजित तरीके से फूलों, झाड़ियों और पेड़ों को लगाया जाना है। मंगलवार को जीएमडीए के एडिशनल सीईओ सुभाष यादव, सीड़्स के प्रतिनिधियों, आर्ट ऑफ लिविंग के प्रतिनिधियों, पर्यावरण संरक्षण में जुटे लोगों और आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के साथ इस काम की शुभारंभ करेंगे। यह तालाब करीब 2.25 एकड़ में होगा। बाकी की जगह पर पेड़ पौधे और लैंडस्केपिंग की जानी है।
विज्ञापन


पड़ोस के झाड़सा बांध को बनाया जा रहा औषधीय और फलदार पेड़ पौधों का बगीचा
सेक्टर 47 में ही झाड़सा बांध की जगह पर जमा मलबा और गंदगी को हटाकर वहां पौधरोपण का काम आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर स्थानीय आरडब्ल्यूए और निवासी कर रहे हैं। यह क्षेत्र मालिबू टाउन के पास है। आर्ट ऑफ लिविंग और मेकिंग मॉडल गुरुग्राम की संयोजिका गौरी सरीन ने बताया कि पुराने झाड़सा बांध के करीब 1.5 किमी एरिया में हम लोगों ने मिलकर औषधीय और फलों के पौधे लगाए हैं।
विज्ञापन




वर्जन
सेक्टर 47 में एक झील बनाई जा रही है। इसे एनजीओ सीड़्स विकसित करेगा। रेवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार यह तालाब की जगह थी। प्राकृतिक ढलान होने के कारण कुछ पानी यहां जमा होता है। शोधित पानी इसमें डाला जाएगा। मंगलवार को इसकी शुरुआत होगी।
- सुभाष यादव, एडिशनल सीईओ (पर्यावरण)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें