फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सीएचसी अपग्रेड की खुशी में बंटे लड्डू, लगे जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिव कॉलोनी में लोगों ने जताया आभार, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होने की उम्मीद
विज्ञापन

फर्रुखनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फर्रुखनगर को मेदांता फाउंडेशन के सहयोग से अपग्रेड किए जाने की घोषणा पर शिव कॉलोनी में लोगों ने खुशी जताई और लड्डू बांटकर जश्न मनाया। कार्यक्रम का नेतृत्व देवेंद्र यादव मुसेदपुरिया ने किया। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत और मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया। देवेंद्र यादव ने बताया कि समझौते के तहत स्वास्थ्य विभाग बुनियादी ढांचा, दवाइयां और लैब सुविधाएं उपलब्ध कराएगा, जबकि मेदांता फाउंडेशन विशेषज्ञ डॉक्टर, उपकरण और तकनीकी सहयोग देगा। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और नई सुविधाएं शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों को उपचार के लिए गुरुग्राम नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर खुशी का इजहार किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें