- एनसीआर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया
गुरुग्राम। आरंभ क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अंडर-11 मुकाबले में आरंभ क्रिकेट अकादमी ने एनसीआर क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में धैर्य यादव और वंश ने अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए आरंभ अकादमी ने एनसीआर क्रिकेट अकादमी को 25.5 ओवर में 96 रन पर समेट दिया। खुशाल यादव ने 20 और आरव यादव ने 14 रन बनाए। आरंभ की ओर से धैर्य यादव ने 23 रन देकर 6 विकेट झटके। निखिल और मिताशा पांचाल को एक-एक विकेट मिला। 97 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरंभ अकादमी ने 20.3 ओवर में 2 विकेट पर 99 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। वंश ने 47 और रुद्र यादव ने 21 रन की उपयोगी पारी खेली। एनसीआर की ओर से उत्कर्ष गुप्ता और मिताशा पांचाल को एक-एक विकेट मिला। संवाद