फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक्यूआई पोर्टल पर स्पष्ट जानकारी नहीं, संगठनों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। प्रदूषण के खिलाफ काम करने वाले संगठनों ने हवा के प्रदूषण के स्वास्थ्य प्रभावों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इस साल जून से एक्यूआई दर्शाने वाले पोर्टल पर स्पष्ट और निरंतर जानकारी उपलब्ध नहीं है। सिटिजन फॉर क्लीन एयर भारत ने सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र भेजा है। इस पत्र में एक्यूआई पोर्टल को जन स्वास्थ्य से जोड़कर स्पष्ट जानकारी दिखाने की मांग की गई है। संगठन की संयोजिका रुचिका सेठी टक्कर ने बताया कि शहरों में एक्यूआई यंत्र कम हैं। उन्होंने प्रति घंटे की एक्यूआई रीडिंग, पुराने रिकॉर्ड और प्रदूषण के उतार-चढ़ाव को स्पष्ट दिखाने की मांग की। साथ ही, एक्यूआई स्केल और स्वास्थ्य प्रभावों की जानकारी भी प्रमुखता से उपलब्ध होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें