फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मेट्रो रूट में आ रहे चार बस क्यू शेल्टर और दो एफओबी होंगे शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के प्रस्तावित अलाइनमेंट में आ रहे चार बस क्यू शेल्टर और दो फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-37, बसई और सेक्टर-9 के बस क्यू शेल्टर को आसपास उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित करने की तैयारी है। वहीं, बसई फ्लाईओवर के दोनों ओर बने एफओबी भी हटाए जाएंगे।
गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) की ओर से पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। इस रूट पर कई जगह सिटी बस सेवा के लिए बनाए गए बस क्यू शेल्टर अलाइनमेंट के दायरे में आ रहे हैं। इन्हें शिफ्ट करने के लिए जीएमडीए की टीम आसपास उपयुक्त जगह तलाश रही है। बसई फ्लाईओवर के दोनों ओर बने एफओबी भी मेट्रो निर्माण के रास्ते में आ रहे हैं। बसई में एफओबी के पास ही मेट्रो स्टेशन प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा ने जीएमआरएल अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर मेट्रो कॉरिडोर में आ रही बाधाओं को दूर करने पर चर्चा की थी। बैठक में एचसीजी गैस पाइपलाइन, बिजली और पानी की लाइनों की शिफ्टिंग समेत अन्य मुद्दों पर विचार किया गया था, ताकि निर्माण कार्य में किसी तरह की रुकावट न आए। मेट्रो के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक 15.3 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर और द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर 1.85 किलोमीटर का स्पर शामिल है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें