फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 18 और 19 को होगी श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता

Mon, 15 Sep 2025 06:03 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा आयोजन
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड व श्रम विभाग द्वारा मंडल स्तरीय श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का आयोजन ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर-38 में 18 व 19 सितंबर को किया जाएगा।

अतिरिक्त श्रम आयुक्त कुशल कटारिया ने बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संस्थाओं में कार्यरत श्रमिक हिस्सा लेंगे। खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकशी, कबड्डी (नेशनल स्टाइल), वॉलीबाॅल के साथ-साथ एथलेटिक्स की कई स्पर्धाएं जैसे 100, 200, 400 व 800 मीटर रेस, लॉन्ग जम्प, हाई जम्प, शॉट पुट, डिसकस थ्रो तथा कुश्ती आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशल कटारिया ने गुरुग्राम मंडल की सभी संस्थाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक श्रमिकों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रेरित व सूचित करें, ताकि श्रमिकों की प्रतिभा को प्रोत्साहन मिल सके और खेलों के प्रति उनकी रुचि बढ़े। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें