आठ टीमें लगी थीं केस में
डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन के अनुसार, पुलिस आयुक्त की ओर से मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करके आरोपी की पहचान करने व उसको गिरफ्तार करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस की अलग-अलग कुल 8 टीमों को विशेष दिशा-निर्देश देकर उपरोक्त अभियोग से संबंधित जानकारी व साक्ष्य एकत्रित करने के लिए लगाया गया।
800 सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच
डीसीपी मुख्यालय के नेतृत्व में गठित की गई इन पुलिस टीमों द्वारा उपरोक्त अभियोग का अनुसंधान करते हुए हॉस्पिटल में लगे 800 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की गई व अस्पताल के स्टाफ से उपरोक्त वारदात के बारे में पूछताछ की गई।
राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी की पत्नी है पीड़िता
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि पीड़िता टीपीए के तहत भर्ती हुई थी। लगभग चार लाख रुपये का बिल का भुगतान हुआ है। उसकी पांच साल की बेटी है। पीड़िता का पति फुटबॉल का राष्ट्रीय खिलाड़ी है। सीसीटीवी में परिवार के अन्य सदस्यों का भी अस्पताल में आना-जाना दिखा है।