गुरुग्राम। कादीपुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर बृहस्पतिवार को केएस क्लब की टीम ने सेंचुरी ड्रीमर की टीम को 6 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केएस क्लब की टीम ने 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंचुरी ड्रीमर की टीम 37 ओवर में 181 रन ही बना सकी। केएस क्लब की ओर से देव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तनिष्क को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद