फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोमल है मेरी मौत की वजह: झांसा देकर दो साल तक किया दुष्कर्म, शादी से मुकरने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या

Tue, 16 May 2023 03:36 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं गाजियाबाद का कोमल कुमार भी नौकरी करता था। दोनों के बीच वर्ष 2020 में दोस्ती हो गई। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-53 क्षेत्र में प्रेमी द्वारा शादी करने से मना करने पर युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर कर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि प्रेमी शादी का झांसा देकर करीब 2 साल से दुष्कर्म कर रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर 53 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवती की एक डायरी में सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमी को बताया है। मृतका की मां की शिकायत पर सेक्टर 53 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस को दी शिकायत में यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बेटी अस्पताल में नौकरी करती थी। वहीं गाजियाबाद का कोमल कुमार भी नौकरी करता था। दोनों के बीच वर्ष 2020 में दोस्ती हो गई। जिसके बाद कोमल ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कोमल कुमार ने शादी करने का झांसा दिया। कुछ समय बाद युवती और कोमल कुमार सेक्टर 53 थाना एरिया में शिफ्ट हो गए और एक साथ रहने लगे। 

 

युवती ने कोमल कुमार से शादी करने के लिए कहा था और दबाव बनाया। लेकिन कोमल ने शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद 13 मई को युवती नौकरी पर जाने के लिए घर से निकली थी। लेकिन वह नौकरी पर ना जाकर सेक्टर 53 थाना एरिया में कोमल कुमार के घर पहुंच गई। यहां उसने जहरीला पदार्थ निगल कर खुदकुशी कर ली। 

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान उन्हें युवती की एक डायरी मिली है जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा है। सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार कोमल कुमार को बताया है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें